सदर बीईओ ने किया विधालयों का निरीक्षण
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के विभिन्न विधालयों का निरीक्षण सदर बीईओ डॉ द्विजेन्द्र राय द्वारा किया गया ।
उन्होंने प्रखण्ड के उच्च विधालय काजीपुर , मध्य विधालय काजीपुर , उ म विधालय मानुपुर जहाँगीर , म वि दफ्दरपुर सहित आधा दर्जन विधालयों का निरीक्षण किया । इस क्रम मे उन्होंने विधालय मे पठन पाठन , मध्यान भोजन , शिक्षक उपस्थित , छात्र उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया ।
साथ ही उन्होंने विधालय मे साफ सफाई , एवं छात्रों को गुणवतापुर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही ।
इस अवसर पर समन्वयक विजय कुमार , प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राय , प्रधानाध्यापक दशरथ सिंह , प्राचार्य सुरेश प्रसाद यादव सहित विधालय के शिक्षक उपस्थित थे ।