
मांझी। एकमा विधान सभा से निर्दलीय प्रत्यासी नरेन्द्र प्रताप मिश्रा को महम्मदपुर में लड्डुओं से तौला गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एकमा की जनता धनबली व बाहुबलियों को नकार चुकी हैं। कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले पूर्व मंत्री प्रो रवीन्द्र नाथ मिश्रा के अनुज नरेन्द्र प्रताप मिश्रा की सभा में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। अपने सम्बोधन में श्री मिश्रा ने एकमा में अमन चैन स्थापित करने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान की अपील की। सभा को कांग्रेस के बरिष्ठ नेता मनोज तिवारी पंडित रत्नेश मिश्रा दारा यादव प्रद्युम्न उपाध्याय प्रो अवध विहारी मिश्रा ललन यादव रमेश गिरी तथा कन्हैया मांझी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता प्रो शंकर पाण्डेय ने किया।




Recent Comments