आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लोग सड़क पर उतरे, घंटो परसा में रोड रहा जाम

परसा(सारण)-गत 29 जनवरी को थाना क्षेत्र के मुजौना पट्टी गाँव के छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने के असफल प्रयास के बाद छात्रा की बेरहमी से पिटाई मामले में पुलिस द्वारा आरोपित अपराधी की गिरफ्तारी नही करने के बिरोध में आक्रोशित लोगो ने परसा दरोगा राय चौक पर टायर जलाकर आगजनी कर यातायात बाधित कर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में शामिल आक्रोशितों ने थाना प्रभारी तथा एसपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाया गया।प्रदर्शनकारियो ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपित पर करवाई नही करने पर थानाप्रभारी का स्थानांतरण करने की मांग किया गया।तथा आरोपित की जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया गया।सड़क जाम तथा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन की खबर मिलते ही सोनपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद दरियापुर थानाध्यक्ष संजीत राम परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार साह प्रभात दुबे राज किशोर राय ने आक्रोशित को समझाने का प्रयास किया गया।लेकिन आक्रोशित एक भी मानने को तैयार नही थे।मौके पर एसपी और डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे।यातायात बाधित की खबर पर सोनपुर डीएसपी अतुल दाता पहूंच आक्रोशित लोगों से घटना की जनकारी लिया और आरोपित को जल्द गिरफ्तारी करने तथा थानाध्यक्ष को बदली करने के दिए गए आश्वसन के बाद लगभग 6 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।लंबा समय तक जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लगी रही तथा यात्रियों को आवागमन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।मालूम हो कि गत 29 जनवरी की शाम में थाना क्षेत्र पट्टी मुजौना गाँव की एक छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने आरोप में थाना में आवेदन दिया गया था।लेकिन पुलिस द्वारा आरोपित पर करवाई नही किया गया था।जिससे शनिवार को पुलिस के खिलाफ लोगो ने आंदोलन करने पर विवश हो गया।




Recent Comments