सिवान :कई ट्रेड यूनियन के कर्मियों ने किया जेल भरो अभियान
# दो घंटे तक सड़को पर करते रहे प्रदर्शन
#महिला थानाध्यक्ष ने समझा-बुझा सड़को से हटाया
# एएसपी ने लगाया फटकार तो सड़के हुई खाली
#प्रवेज़ अख्तर

सिवान :
सोमवार को ऐपवा के नेतृत्व में दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, रसोईया, आशा, ममता आदि ने जेल भरो कार्यक्रम शहर के गोपालगंज मोड़ पर किया। यह कार्यक्रम प्रखंडो से लेकर जिला मुख्यालय तक चला। इन्होंने कई मांगो को लेकर जेल भरो कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमे से 45वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप सभी स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए एवं तीन हजार रुपया पेंशन स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधा दे, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपया दिया जाए, स्कीम वर्करों के योजना संबंधित बजट कटौती बंद किया जाए, स्कीम योजनाओं का निजीकरण बंद करे, स्कीम योजनाओं में लाभार्थी घटाना बंद करे, स्कीम वर्करों के हक के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलन कर्मियों से फर्जी मुकदमा वापस ले, मध्यान भोजन रसोईया कर्मी को हेडमास्टरों द्वारा बार-बार नौकरी से निकाल देने की धमकी पर रोक लगाना एवं रसोइया एवं आशा कर्मियों को समय पर राशि भुगतान किया जाए जैसे मुख्य मांगो को लेकर जेल भरो आंदोलन किया गया। इस क्रम में यूनियन के लोगों ने माले कार्यालय से निकलकर गोपालगंज मोड़ पहूंचे जहां ये कर्मी पूरी सड़क को बंद कर दिए एवं अपनी सभा को संबोधित करने लगे। सड़क को बंद देख इनको मनाने के लिए मुफ्फसिल थाना की पुलिस पहूंची फिर भी ये नही हेट एवं अपना प्रदर्शन करते रहे। शहर में बढ़ती भीषण जाम को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष मंजू कुमारी एवं नगर थाना थाना की पुलिस मौके पर पहूंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला थानाध्यक्ष के मानने पर ये सब राजी हुई एवं अपने मांग पत्र को रिसीव करा कर डीएम तक पहुचाने की बात कही। इधर शहर में भीषण जाम को देख एएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मौका पर पहुंचे जहां इन्होंने प्रदर्शनकारियों को फटकार लगाई एवं तुरंत सड़क छोड़ने को कहा जिसपर ऐपवा नेत्री एएसपी से तू-तू मैं-मैं करने लगी। एएसपी ने जबरन इनलोग को सड़क से हटाया एवं खुद कमान संभाल ली। मौके पर ऐपवा की अध्यक्ष मालती राम, सचिव सोहिला गुप्ता, कुंती देवी, रमेश कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में कई यूनियन के कर्मी उपस्थित थे। इस मामले में एएसपी के निर्देश पर नगर थाना में नामजद एवं अज्ञात पर एफआईआर की कयावद चल रही है।