
मांझी(सारण)। लचर कानून ब्यवस्था लूट खसोट तथा अपराध से मुक्ति तथा युवकों का पलायन रोकने के लिए नीतीश सरकार की विदाई जरूरी है। तथा बिहार में नीतीश मुक्त एनडीए की सरकार का संकल्प पूरा करना हमारा दायित्व है। यह बातें जलालपुर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित लोजपा की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान ने अपने सम्बोधन में कहीं। उन्होंने अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में भी सीता माता के भब्य मन्दिर निर्माण सहित बिहार के सभी धर्मस्थलों को विकसित कर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का अपना संकल्प दुहराया। अपने सम्बोधन में उन्होंने राजद नेताओं का भूल से भी नाम नही लिया। सिर्फ और सिर्फ नीतीश सरकार की खामियां गिनाई। लोजपा प्रत्यासी सौरभ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि चुनाव जीतने के बाद मांझी के हर क्षेत्र में विकास होगा तथा संत धरणी की धरती को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित करूंगा। सभा को लोजपा नेता पंकज पाण्डेय प्रियेन्द्र लाल दीपक सिंह मार्कण्डेय ओझा प्रयाग साह भरत मांझी नागेन्द्र तिवारी हरीश बाबा अशोक मांझी तथा खुर्शीद आलम आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन संजय भारद्वाज ने किया।




Recent Comments