नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना
मांझी(सारण) : शिक्षक संघर्ष व समन्यवय समिति के तत्वावधान में समान कार्य समान वेतन को लेकर नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को भी स्थानीय बीआरसी पर धरना दिया। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम बिहार सरकार की दोहरी नीति को नही चलने देंगे। सरकार शिक्षकों को बांट कर काम नही ले सकती। हमे भी सरकारी नियमित शिक्षकों की तरह सेवा-शर्त व अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। मांगे पूरी होने तक हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। सरकार को हमारी आवाज सुननी ही होगी।




Recent Comments