पंचायत कार्यकाल को 6 माह का विस्तार दे अन्यथा तीव्र आंदोलन- रामबाबू सिंह



मढ़ौरा, सारण बिहार ।
त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के कार्यकाल को 6 माह के लिए विस्तारित करने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की ओर से उजरी सेन्दुआरी मे धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह एवं किसान नेता भरत राय ने किया। धरना में शामिल पार्टी कार्यकर्ता पंचायत व्यवस्था के कार्यकाल को 6 महीना बढ़ाने और इसे कैबिनेट से शीघ्र मंजूरी दिये जाने की मांग कर रहे थे । इस दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए दवा ऑक्सीजन कीट्स, वैक्सीन की कमी पर रोक लगाने की बात कही गयी। कोरोना काल मे आवश्यक चीजों को महंगे दर पर बेचने वाले व्यवसायियों को जेल भेजने और कोरोना काल मे सभी लोगों को राशन कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर निःशुल्क राशन की व्यवस्था की मांग के समर्थन में नारा लगाया गया । धरना सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर करानें की जबाबदेही सरकार की थी, जिसे मतपत्र एवं ईवीएम की नुराकुस्ती में अनावश्यक विलम्ब किया गया। अंतः सरकार पंचायत प्रतिनिधियों का 6 माह का विस्तार दे अन्यथा तीव्र आंदोलन को झेलनें के लिए तैयार रहे। धरना में जामदार राय, संजय कुमार, विजय यादव, चंदन कुमार, भरत प्रसाद ,संजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार,दिनेश कुमार, श्यामबाबू, अजय कुमार, कृष्णा राय, मिथुन राय, मुकेश कुमार,छात्र नेता विकाश एवं अविनाश और रवीश आदि शामिल थे।