Θ बेतिया – बगहा:– अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ बगहा 2 तथा भीम आर्मी की हुई बैठक

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
रविवार को बगहा 2 प्रखंड के गोबरहिया में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ बगहा 2 की बैठक आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेश पासवान ने किया। उक्त बैठक में सामाजिक चेतना, सद्भाव, अधिकारों की रक्षा हेतु आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित संघीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों ने संघ की डायरी, कैलेंडर प्राप्त किया।
उक्त जानकारी बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा के मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने दिया।
वहीं भीम आर्मी के बगहा पुलिस जिलाध्यक्ष रामदरश राम ने आगामी 23 फरवरी को भारत बंद को समर्थन करने का आह्वान किया। मौके पर जिला सचिव जयप्रकाश प्रकाश, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश पासवान, सचिव रमाशंकर प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत, संरक्षक मंडल सदस्य दिनेश रंजन, मैनेजर पासवान, योगेंद्र बौद्ध, धर्मेंद्र भारती, अंबिका राम, उमेश राम, शंभु राम, घनश्याम प्रसाद, भीम आर्मी बगहा पुलिस जिलाध्यक्ष रामदरश राम, तरुण कुमार, शिवजी कुमार राम, किशन बौद्ध, दिनेश राम, ताराचंद राम, विजय, चंद्रशेखर भारती, छबिलाल कुमार, मनोज अंसारी आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments