जन अधिकार पार्टी ,लोकतांत्रिक की जिला कार्यसमिति की बैठक
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे अनेक प्रस्तावों पर लगी मुहर -:
#””””””””””””””””””_””””””””””””””””””””””””””””””””#
पार्टी संगठन विस्तार के साथ साथ विशेष राज्य का दर्जा एवं स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ करेगी जन आंदोलन-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के रामनगर स्थित जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के छात्र अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के आवास पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय की अध्यक्षता मे पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक की गयी ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय ने पार्टी को प्रखण्ड स्तर पर विस्तार करने की बात कही इसके लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पुरे अगस्त महिने सदस्यता अभियान चलाने एवं पार्टी मे जुझारु एवं समाजसेवी लोगों को जोड़ने की बात कही साथ ही उन्होंने सरकार से बर्षा नही होने के कारण सारण जिला को सुखा ग्रस्त घोषित करने की माँग करने , कार्यकर्ताओं से विशेष राज्य का दर्जा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यसमिति ने सर्व सम्मति से सात प्रस्ताव पर मुहर लगायी जिसमे 1- प्रत्येक प्रखण्ड मे संगठन का चुनाव कराया जाएगा ।
2- पुरे अगस्त महिने सदस्यता अभियान चलाया जाएगा
3- अस्पतालों मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा ।
4- कॉलेजों एवं विधालयों मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं छात्र छात्राओं के साथ शोषण के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा ।
5- संगठन का विस्तार गाँव एवं खेत खलिहानों तक किया जाएगा ।
6- बर्षा नही होने की स्थिति के कारण सरकार से जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने की माँग की जाएगी ।
7- विशेष राज्य का दर्जा की माँग के लिए जन आंदोलन किया जाएगा इत्यादि ।
बैठक मे मुख्य रुप से युवा परिषद अध्यक्ष , सत्यप्रकाश सिंह , छात्र अध्यक्ष पवन सिंह , उपाध्यक्ष सिकंदर अली , युवा शक्ति अध्यक्ष रंजीत सिंह , अल्पसंख्यक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुजीत रजक , जेपी विश्वविधालय अध्यक्ष राजु यादव , महासचिव दिलीप कुमार राम , अभिषेक कुमार , आकाश यादव , प्रकाश सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया ।




Recent Comments