पूर्ण रूप से बंद हो हिंदुस्तान से पोर्नोग्राफी : अमित नयन
छपरा/गरखा : देश में लगातार अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही यौनाचार सह मानसिक उत्पीड़न भयानक रुख अख्तियार कर गर्त की दिशा में तेजी से रुख कर रही है।जो मानवता को शर्मशार करने में कहीं से भी कम नजर नहीं आता।भारत में ऐसा कोई दिन अछुता नहीं रहता जिस दिन किसी महिला या अबोध बच्चियों को हवस का शिकार बनाया न जाता हो। आश्चर्य की बात है अबोध बच्चों को भी हैवानियत का शिकार बनना पड़ता है। देश में लगातार बालात्कार बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक कारण इंटरनेट पर सुगमता से उपलब्ध पोर्नोग्राफी व पोर्न वेबसाइट्स हैं।जिसके विज्ञापन अचानक से कभी भी आपके सामने आ सकते हैं।आज बच्चे भी मोबाइल को लेकर ज्यादा उत्सुक हैं।वे एंड्राइड फोन से गेम खेलने के आदी होते जा रहे हैं। चलिए मनोरंजन के लिए थोड़ी देर इसे खेलना ठीक है। लेकिन जब बच्चे कहानी या गाने सुनने यूट्यूब पर जाते हैं तो वहां अंतरंग तस्वीरें सह अंतरंग कहानियां स्क्रीन पे एका एक प्रर्दशित होने लगती है।उस समय बच्चे जिज्ञासु हो जाते हैं।उसे देखकर जानने के लिए। चुकी वे उस समय मानसिक रूप परिपक्व नहीं होते जो उसके विषय में सही से समझ सकें।अंतरंग कहानियों एवं दृश्यों के देखने के उपरांत उनकी उत्सुकता बढ़ जाती है और वे खुद उसका अनुसरण करना चाहते हैं। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री से अपील है कि वे पोर्न वेबसाइटों पे नकेल कसे। जिससे हमारे देश को एक भयानक त्रासदी से निजात मिल सके।
@अमित नयन , राज्य- पार्षद (एआईएसएफ, बिहार)




Recent Comments