नियमित रुप से राशन का वितरण करे डीलर : विधायक
संवाददाता, एकमा
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले जन वितरण प्रणाली के आपूर्ति कर्ताओं की बैठक एकमा प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा कि पंचायत के मुखिया डीलर के कामकाज में बेवजह दखल न दे साथ ही विधायक ने कहा कि डीलर हर माह राशन का वितरण करना सुनिश्चित करें। आगे विधायक ने कहा कि किसी भी डीलर के विरुद्ध यदि अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उनपर जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

एकमा अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम सिन्हा ने भी समय से राशन उठाकर उसके नियमित वितरण करने की बात बैठक में उपस्थित डीलर से कही।
इस दौरान बच्चा सिंह, भरत सिंह, बागेश्वर सिंह, मुखिया विजय उपाध्याय, भोला सिंह, टाइगर सिंह, भरत दुबे, रविन्द्र पांडे, विपिन सिंह, अशोक राय मनबोध राय आदि उपस्थित थे।




Recent Comments