गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के बाद दी गयी दवाएं
संवाददाता, एकमा
नगर पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के बाद महिलाओ को आयरन व कैल्शियम की गोलियां दी गई।

स्वास्थ्य जांच कर रहे डॉक्टर की टीम ने बताया कि 180 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है।
इस दौरान डॉ अमित तिवारी, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ सलमान अली, डॉ साजन कुमार आदि उपस्थित थे।