सारण :सहकारिता समिति की बैठक
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम
इसुआपुर
सहकारिता समिति की बैठक इसुआपुर पैक्स गोदाम के परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त निबंधन चंद्रशेखर सिंह ने किया । इस बैठक में इसुआपुर, मशरख, तथा पानापुर के पैक्स अध्यक्षो ने भाग लिया। बैठक में धान अधिप्राप्ति, सदस्यता(पैक्स), गोदाम निर्माण तथा बिहार राज्य सहकारिता बैंक का c.s.p (ग्राहक सेवा केंद्र) खोलने आदि विषयों पर विचार किया गया। वही रामपुर अटौली पैक्स के निर्वाचित अध्य्क्ष मणीन्द्र कुमार सिन्हा के मृत्यु के उपरांत सरयू राय को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में इसुआपुर प्रखंड के पैक्स अध्य्क्ष सह व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, लालबाबू राय, राघव सिंह, संजीव कुमार राय, विमल किशोर सिंह, नंद किशोर पांडेय, सुनील सिंह। मशरख प्रखंड से विजेन्द्र तिवारी, विश्वजीत सिंह, पानापुर प्रखंड से सत्येंद्र शर्मा, करण सिंह, मुखिया धनंजय पांडेय जिला सहकारिता पदाधिकारी नेसार अहमद , सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अखिलेश्वर दुबे, सुशील कुमार, प्रतीक कुमार, सुमन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे।





Recent Comments