सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के हरौली के नजदीक बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज हाजीपुर स्थित निजी क्लिनिक में चल रहा है।
घटना के संबंध में लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर के रहने वाले सुधाकर शुक्ल ने बताया कि मृतका इनकी बहन कृष्णा देवी (50) है, जो सदर थाना क्षेत्र के शुभई की रहने वाली है। दस दिन पूर्व वो अपने मायके जलालपुर आयी थी। बुधवार को बहन को लेने भतीजा गौरव आया हुआ था। शाम चार बजे बाइक से वो शुभई के लिए निकली। लेकिन हरौली के नजदीक एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा। जहा डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया और घायल को परिजनों ने जौहरी बाजार स्थित गणपति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
घटना कि सूचना पर मृतका के परिजन लालगंज और शुभई से पहुचे। मृतका की बेटी का रो – रो के बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति कृष्णमोहन ठाकुर दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। वही पर इनके दोनों बेटे भी रहते है।
घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुची पूरे मामले की जांच कर करी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।




Recent Comments