
सोनपुर सीओ व पुलिस ने घटनास्थल सबलपुर में पहुँच कर ली जयजा
सोनपुर —सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर उत्तरी पंचायत के नवल टोला निवासी स्व विनोद राय के पुत्र 18 वर्षीय रोहित कुमार जो सुखदेव घाट के सामने नाव हादसे में डूब गया है। नाव पर सवार करीब 40 लोग जो दीयरा क्षेत्र से झलसी लेकर घर वापस किसान व मजदूर आ रहा था । इसी बीच अचानक नाव असंतुलित हो जाने से नाव बुधवार की शाम डूब गया जिसमें नाव पर सवार लोग किसी तरह से जान बचाकर गंगा नदी से बाहर निकला लेकिन रोहित कुमार नाव हादसे में डूब गया है । इस घटना की जानकारी सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह एवं सोनपुर पुलिस को बुधवार के शाम दी गई । जहां घटना के बाद से गांव में हाहाकार मची है वही परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है । इस घटना के जनकारी मिलते हैं सोनपुर पुलिस व सीओ विश्वजीत सिंह ने घटनास्थल पर गुरुवार को पहुंचकर घटना की जानकारी ली । सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि सबलपुर सुखदेव घाट के पास बुधवार के शाम नाव हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन गुरुवार की शाम तक डूबे हुए युवक बरामद नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि यह हादसा नाव पर ओवरलोडिंग के कारण हुआ है । सबलपुर उत्तरी पंचायत के पूर्व सरपंच विमल राय, मनोज राय समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया कि रोहित भाई में दो और एक बहन है । रोहित घर के बड़ा लड़का होने के कारण वह घर के खर्चा चलाता था । क्योंकि मृतक के पिता 4 साल पूर्व विद्युत के चपेट में आने से मौत हो गई थी ।




Recent Comments