
परवेज अख्तर/सीवान। गोरेयाकोठी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात सावना बघौत बाबा स्थान के के समीप से दो बदमाशों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा व तीन गोली बरामद की। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस बलों के साथ गोरेयाकोठी-सिकटिया मार्ग पर स्थित सावना बघौत बाबा स्थान के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाइक की कागजात मांगने पर युवकों ने कोई कागजात नहीं दिखाया। इस दौरान जब पुलिस ने उन बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से हथियार व गोली बरामद की गई। दोनों बदमाशों की पहचान गोरेयाकोठी निवासी अरविंद कुमार व जामो बाजार थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु बढ़ई टोला निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। दोनों के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि बगल के कई थानों में उन्हें हिरासत में पहले लिया गया था।
———————————————————–




Recent Comments