*​नालन्दा:बच्चे को बचाने में बाइक सवार दम्पति घायल*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉

आज बुधवार को गिरीयक शाहपुर स्टेट हाइवे 71पर बजराचक गाँव से पुरब खुशी राइस मिल के समीप एक  बच्चा  योगेन्द्र कुमार को बचाने के क्रम में अमरेश कुमार नामक वाइस सवार का संतुलन खो गया।संतुलन खोने के कारण वाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे  बाइक पर सवार महिला मनोरमा देवी व सात वर्षीय बालक दीपक कुमार  गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा थाना को सूचना दिया गया।सुचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे कर घायलों को पुलिस जीप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कतरीसराय लाए। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दिया गया  वही दिपक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए  सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है।चिकित्सक द्वारा बच्चे कि हालत चिन्ताजनक बताया जा रहा है। जब कि घायल कि पहचान गिरियक थाना के बक्शु गांव निवासी  मनोज कुमार का पुत्र के रूप में की गई है। अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ से  लौट रहे थे उसी क्रम में दुर्घटना हो गया है।