दैनिक खोज खबर”रामायण कुमार गैनाहा की रिपोर्ट :-
नरकटिया गंज अनुमण्डल अंतर्गत गैनाहा प्रखंड धमौरा पंचायत के भिखनाठोरी स्थित बॉर्डर पर उत्पाद मचाये एक खतरनाक चीता को आखिरकार आज 29/05/2017 को सुबह पकड़ लिया गया ।
नारायण घाट कसेरा हेड आफिस से आर्मी समेत चीता पकडने वाली टीम लगातार इस चीते पर कल 10:00 बजे सुबह से नजर बनाये हुए थी । लगभग 22 घण्टे की आँख मिचौली के बाद धनु देवी के दुकान से ही उक्त चीते पर काबू पाया गया उसे बेहोश कर बाहर निकला गया
चीते को देखने पर पता चला की उसकी कान के पास गम्भीर चोट लगी हुई है उक्त घाव मे कीड़ा पड गई थी गम्भीर चोट लगने के कारण वह काफी बेचैन रहता था और भूख मिटाने के लिए शिकार न कर पाने के कारण वह अपना आशियाना धनु देवी के घर को बनाना चाहता था जहाँ उसे आसानी से भूख मिटाने के लिए कभी भैंस कभी बकरियां कभी मुर्गीया मील जाती थी ।
घटनाक्रम :-यहां बता दे कि इस चीते द्वारा छः बकरियां चार मुर्गीया एवं एक भैंस का शिकार कर अपनी भूख मिटा चुका है
दिनांक 28/05/2017 को फिर धनु देवी एवं राज कुमार नेपाल पत्रकार पर हमला किया जिसमे धनु देवी बुरी तरह से घायल हो गई और राज कुमार पत्रकार का तिन अंगुली चीता द्वारा खा लिया गया । धनु देवी को तुरन्त भरथपुर कसेरा अस्पताल भेजा गया जहां उन्हे उचित चिकित्सकीय सहायता मिली और वह बच गई उनकी माथा, हथेली, एवं पीठ पर लगभग 70 टांके लगाए गए ।
विभागीय टीम द्वारा बताया गया की इस चीते को नारायण घाट कसेरा स्थित राष्ट्र निकुंज मे ले जाकर इसके घाव को पुरी तरह से ठीक किया जाएगा और ठीक हो जाने पर राष्ट्र निकुंज जंगल मे छोड़ा जाएगा
लोगो की चिंता खत्म :-भिखनाठोरी ग्रामीणो के द्वारा उस वक्त राहत की साँस ली गई जब चीता विभागीय टीम के हाथो पकड़ा गया उनलोगो का कहना है कि प्रतिदिन की दहशत समाप्त हो गयी
परीजनो का कहना है कि :-अभी तक कोई विभागीय मदद नही मिल पाई है वे लोग धनु देवी की इलाज आसपास के लोगो से कर्ज लेके कर रहे है।




Recent Comments