*नालन्दा:सड़क गुणवता की जाँच करने पहुँची ग्रामीण कार्य विभाग की पुरी टीम*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर” नालंदा👉
बेन प्रखण्ड के आट,छोटी आट एवं जोगाविगहा जाने वाली सङक की गुणवता की जाँच ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।बताते चलें की यह सङक जो एनएच 110 के करण विगहा मोङ से एमआर 3054 तक जाती है।जिसके ठिकेदार उदय शंकर प्रसाद हैं।
इस सङक का निर्माण मार्च 2016 तक पुरा हो जाना था।पर कनीय अभियंता भगवान प्रसाद के अनुसार छोटी आट लिंक पथ में 300 मीटर, जोगा विगहा लिंक पथ में 300 मीटर पीसीसी ढलाई एवं करनविगहा में 20 मीटर पिचींग बाकी है।पदाधिकारियों द्वारा रोड को खोदकर पीएमसी,ग्रेड-1,2 एवं जीएसबी का नमुना लिया गया।नमुना को बोरियों में भरकर बिना सिल किये ही ले जाया गया।इसपर शिकायतकर्ता गुड्डु कुमार ने आपत्ति प्रकट करते हुए कहा की पुर्व में की गई जाँच का नमुना भी इसी तरह खुला बोरी में ले गये थे और झुठा जाँच रिपोर्ट दे दिये थे।जाँच रिपोर्ट माँगने पर अधिकारियों ने कहा कि मटेरियल के जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।जाँच टीम में अधिक्षण अभियंता अमरेन्द्र कुमार,कार्यपालक अभियंता रामबली सिंह,कार्यपालक अभियंता गुणवता प्रबन्धन ग्रामीण कार्य विभाग पटना नुरुल ऐन इसरत,सहायक अभियंता सुभाष कुमार,कनीय अभियंता भगवान प्रसाद एवं सहायक शोध पदाधिकारी किशोर कुमार चौधरी शामिल थे।