*नालन्दा:करायपरसुराय में अतिक्रमण मुक्त अभियान में चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान टूटा*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत वाहापर गांव में अतिक्रमण मुक्त अभियान में प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया।उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से प्रशासन को यह शिकायत मिल रही थी कि वाहापर गांव निवासी विजय यादव द्वारा सरकारी कच्चीसड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है। मामले पर संज्ञान लेते हुए करायपरसुराय के सीओ द्वारा आज से तीन माह पुर्व अतिक्रमण करनेवाले विजय यादव को नोटिस भेजकर उनसे अवैध निर्माण को हटा लेने का आदेश दिया गया था, किन्तु इसपर कोई ध्यान नहीं दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हिलसा एसडिओ से की, जिसपर उन्होंने खुद संज्ञान लेते हुए करायपरसुराय सीओ को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया था।सीओअरुण कुमार ने संज्ञान लेते हुए वाहापर गांव जाकर अतिक्रमणकारियों को आदेश दिया कि – “24 घंटे के अन्दर चिन्हित किए गये सभी जगहों को खाली करे दे, अन्यथा बुलडोजर चला कर अतिक्रमण खाली कराया जाएगा”।
अतिक्रमण करने वालों को दिए गए समय सीमा खत्म होने पर शुक्रवार दोपहर सीओ द्वारा अपने दल-बल के साथ वाहापर गांव जाकर बुलडोजर द्वारा अवैध अतिक्रमण को खाली करा लिया गया।मौके पर सीओ अरुण कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष विशुनदेव पासवान , सीआई राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंन्हा,एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments