सारण :उपसरपंच पद का चुनाव सम्पन्न

बनियापुर (सारण
प्रखंड के सिसईं पंचायत में उपसरपंच के पद पर सुरेश शर्मा, हरपुर पंचायत में चंदा देवी तथा सुरौंधा पंचायत में विनोद कुमार राय को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वही सात पंचायतों में उपसरपंच के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी देखी गई। जहां कमता में पुष्पा देवी मनिकपुरा में ललिता देवी, पिरौटा खाश में मनी देवी, सरेयां में अमरेन्द्र कुमार, सहाजितपुर में मीरा देवी, मरीचा सुमिता देवी तथा धवरी में राघो शर्मा ने उपसरपंच का चुनाव जीत गये। जिसके संबंध में बीडीओ सह निर्वाचि पदाधिकारी दिपक कुमार ने बताया कि तीन पंचायत के उप सरपंच निर्विरोध निर्वाचित किये गये। वहीं अन्य पंचायतों में उप सरपंच पद के लिए दो या दो से अधिक नामांकन दाखिल किये गये। वहां वोटींग के जरिए चुनाव कराया गया है।




Recent Comments