मस्टरोल का भुगतान नही होने से सौ घरो का चुल्हा जलना हुआ मुश्किल
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
“दैनिक खोज खबर “बारां 26 मार्च । परानियां पंचायत के गांव गोरधनपूरा के मनरेगा श्रमिकों को अभी तक भी भुगतान नही मिला । श्रमिक सीमा बाई, सुनीता, कैलाशी, रघुनाथ, रमेश, गायत्री, सहित करीब 100 लोगो का 2-2 मस्टरोल का भुकतान अभी तक भी नही हुआ है । वहीँ मनरेगा काम भी बंद है । श्रमिको ने मस्टरोल जारी करने की मांग रखी है । उन्होंने बताया वन विभाग की तलाई खुदाई का कार्य किया था । जिसमे किसी की 2 किसी की 3, और कई की एक मस्टरोल का भुकतान बकाया चल रहा है । मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी भरत गौतम ने बताया कि इस मामले को दिखवाया जावेगा । और बकाया भुगतान को जल्दी ही करवाया जावेगा ।