छपरा:रविवार को कोठिया-नाराव सूर्य मंदिर में लगभग 5 घोंटो तक लगातार परिश्रम कर यज्ञशाल जहाॅ दर्जनो छठ व्रती बैठ व्रत भी करते उस यज्ञ मंडप स्थित नौ कुण्डो की मरम्ती व पीली मिट्टी तथा गोबर से निपने का कार्य किया गया।जिसमें राजेश कुमार तिवारी, नराॅव पंचायत के सरपंच ओम कृष्ण सिंह उर्फ ठाकुर साहेब के सुपुत्र हिमांशु कुमार सिह, मुसेपुर निवासी श्रीमान कृष्णा सिंह के सुपुत्र रवि कुमार सिह,मदनपुर के रामकृपाल सिंह के सुपुत्र अमरजीत कुमार सिंह उर्फ लड्डु सिह,नराव के श्रवण कुमार सिह के सुपुत्र मंजीव कुमार सिंह,मदनपुर तुरहा टोली के सोमारूर साह के सुपुत्र राजकुमार साह ने श्रम सहयोग से किया गया।