पानापुर(सारण)बीआरसी कार्यालय में सोमवार को बीईओ प्रतिभा कुमारी की अध्यक्षता में विशेष नामांकन अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु एक बैठक की गयी । इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक जुलाई से 15 जुलाई तक नामांकन पखवाड़े के दौरान  6 से 14 आयु  वर्ष के अनामांकित एवं छिजीत सभी बच्चों का अनिवार्य है ।  इस नामांकन पखवारे के दौरान शिक्षक विद्यालय के पोषक क्षेत्र में आनेवाले अप्रवासी मजदूरों के बच्चों का  नामांकन कराना सुनिश्चित करेंगे ।  बैठक में बीआरपी कवींद्र रेणु ,रमेश कुमार सिंह ,कांता राम ,शिवकुमार राम ,संतोष कुमार ,पूनम कुमारी ,रमेश मिश्रा सहित अन्य बीआरपी एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।