पानापुर(सारण)प्रखंड क्षेत्र के लोगो को मंगलवार की सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली नही मिल पाएगी । विद्युत विभाग के जेई विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार को रेलवे विभाग द्वारा राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण के लिए कार्य किया जाना है । क्रॉसिंग होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से पावर सबस्टेशन धेनुकी एवं उसरी चांदपुरा को विद्युत आपूर्ति नही होगा । उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम 9 बजे से पहले पूरा कर लेने की अपील की।