फोटोः मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीमा पर रसूलपुर में पुलिस की मुश्तैदी
रसूलपुर(एकमा)-छपरा सिवान एनएच 531से होकर मुख्यमंत्री का काफिला भले ही नहीं गुजरा पर स्थानीय पुलिस देर शाम तक अपनी ड्यूटी पर डटी रही।
सिवान में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारण सिवान की सीमा पर स्थित रसूलपुर थाना क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था में रविवार को दिनभर पुलिस चुस्त दुरूस्त दिखी।पौ फटते ही कड़ाके की ठंड के बावजूद थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी व सहायक थानाध्यक्ष विजय यादव एसआई मनी कुमार, एसएसआई मुन्ना कुमार,अशोक सिंह दल बल के साथ छपरा सीवान एनएच पर पूरब में पांडेय छपरा से लेकर उतर पश्चिम में जलालपुर उमाशंकर सिंह कॉलेज तक करीब पांच किलोमीटर में पुरी पुलिस टीम के साथ हांफते दीखे। रसूलपुर चौक सहित चैनवा चट्टी पर भी वाहनों के अनावश्यक ठहराव पर रोक रही।पुलिस की मुश्तैदी के कारण सड़कें खाली दिखी।लोग एक दूसरे से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हमेशा हाल चाल जानते दिखे।वहीं बहुत से जदयू कार्यकर्ता रसूलपुर चट्टी पर सरकार के आगमन के इंतजार में जमे रहे।पर सड़क मार्ग की जगह हवाई मार्ग से मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी पाकर लोगों को निराशा हीं हाथ लगी।हालाँकि पुलिस देर शाम तक चौक चौराहे से लेकर अपनी सीमा पर जमी रही।
Recent Comments