
मशरक (सारण) केन्द्रीय विद्यालय मशरक का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक गुरूवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन हो गया मशरक केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन प्राचार्य महेश्वर प्र.सिंह के अध्यक्षता में उद्घाटन मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल, जदयू नेता कामेश्वर सिंह एवं शिक्षा विद केदारनाथ दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ किया मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, बहरौली मुखिया अजित सिंह और काफी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी व अभिभावक उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विद्यालय में कम्प्यूटर, बच्चो को पानी पीने के लिए आरओ सिस्टम का उद्घाटन करने के बाद समारोह को करते हुए कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य को मै बधाई देता हूँ कि उनके कठिन लगन से विद्यालय पूरे पटना रिजन में लगातार प्रथम स्थान पर है। विद्यालय के प्रगति के लिए मै हमेशा प्रतिबद्ध हूँ कार्यक्रम में विद्यालय केछात्र-छात्राओं ने ग्रुप नृत्य के माध्यम से अलग अलग राज्यों की पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया इस मौके पर इस सत्र के हिन्दी निबंध, अंग्रेजी निबंध, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं के पांच दर्जन से ज्यादा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया बच्चो ने नाटक का मंचन किया जिसका शीर्षक था शौचालय जिसमें बच्चो ने प्रधानमंत्री के जन उपयोगी कार्यक्रम का मंचन कर उसकी उपयोगिता के बारे में लोगो को जागरूक किया इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य महेश्वर प्र. सिंह ने अभिभावक लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय पिछले 2018-2019 के साल मे विधालय पटना रिजन मे प्रथम स्थान पर रहा है पटना रिजन के 54 विद्यालयों में लगातार 2 वर्षों तक टाॅप पोजिशन के लिए केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सम्मानित करते हुए बधाई दिया कार्यक्रम में आये लोगो का स्वागत किया गया




Recent Comments