जदयू के राज्य सलाहकार समिति में अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह शामिल
परसा(सारण) : जदयू के राज्य सलाहकार समिति में अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह को शामिल किए जाने पर अमनौर विधान सभा क्षेत्र समेत जिले के तमाम जदयू कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।समिति में शामिल होने की खबर मिलते ही पूर्व विधायक के पैतृक गाँव बनौता तथा मिर्जापुर में कार्यकर्ताओ की बधाई देने के लिए ताता लग गई।पैतृक गाँव में पूर्व विधायक समेत पिता लक्ष्मी सिंह तथा पत्नी प्रमुख सबिता देवी को कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया।तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार कर मुख्यमंत्री के प्रति अभार ब्यक्त किया गया।पूर्व विधायक ने बताया कि पार्टी के प्रति ईमानदारी और जिम्मेवारी के साथ पार्टी के विकास के लिए नियंत्रण कार्य करने के बदौलत राज्य सलाहकार समिति में चयन किया गया।उन्होंने समिति में चयन करने पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओ के प्रति अभार ब्यक्त करते हुए बधाई दिया।ख़ुशी जाहिर करने वाले में प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शत्रोहन सिंह सोनू सिंह राज मोहन कुमार सिंह संजीव सिंह किताबू दिन अंसारी बीडीसी कन्हैया कुमार उप प्रमुख सोनी देवी आदि शामिल है।