
माझी (सारण)। डुमरी मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को नव प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं का सेवा पुस्तिका वितरण किया गया। उक्त पुस्तिका डीपीओ स्थापना से संधारण करा कर शिक्षकों के बीच वितरण किया गया। इससे नव प्रशिक्षित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित दर से वेतन का लाभ मिलेगा ।इस अवसर पर माझी प्रखंड अध्यक्ष हवलदार माझी सचिव पंकज प्रकाश सिंह रविंद्र ठाकुर निजामुद्दीन अंसारी सुमित यादव दरोगा हरिजन अविनाश सिंह सीमा कुमारी मीना कुमारी शशि प्रिया कुमारी रुबीना खातून आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।




Recent Comments