
मांझी। स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के परिसर में टेक्निका कॉन्वेंट के तत्वावधान में क्रिकेट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मांझी जूनियर की टीम के खिलाड़ी निर्धारित 16 ओवर में कुल 99 रन बना कर ऑल आउट हो गए। जिसके जवाब में खेलने उतरी नवलपुर गांव की टीम ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में लक्ष्य को हासिल कर दो विकेट से जीत दर्ज कर ली और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच विक्की व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बुलेट ने हासिल किया। विजेता व उप विजेता टीम के कैप्टन को लोजपा नेता मुन्ना सिंह, फैज अहमद, तारकेश्वर तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की। मौके पर सुनील कुमार, राजू यादव, संजय सिंह, वशीर अहमद “बबलु”, संदीप यादव, नवाब खां, फैयाज खां, नंद किशोर सिंह, संजीव कुमार, टिंकु कुमार, शम्भू कुमार, संजय यादव, कृष्णा यादव, शैलेश यादव, रंजीत यादव, संजय यादव आदि मौजूद थे।




Recent Comments