नवसाक्षर महिलाओं का महापरीक्षा हुआ आयोजित

मढ़ौरा(सारण)। अक्षर आंचल योजना के अन्तर्गत मढ़ौरा प्रखंड के सोलह साक्षरता केन्द्रो पर पढन-पठान कर रहीं महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के नवसाक्षर महिलाओं का महापरीक्षा का आयोजन मढौरा के चौदह पंचायतों-(अगहरा,ओल्हनपुर, भावलपुर, भुआलपुर, तेजपुरआ, बहुआरापट्टी, नरहरपुर, मुबारकपुर, रसुलपर, रामपुर, हसनपुरा, माधोपुर, सलिमापुर और मिर्जापुर )के सोलह केन्द्रो पर आज दिनांक 14-03-2021 को आयोजित किया गया। प्रत्येक केन्द्र पर 20 नवसाक्षर महिलायें परीक्षा में शामिल हुईं ।सभी केन्द्रों पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मदन मोहन साह और बी आर पी प्रमोद कुमार सिंह के देख रेख में सभी शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ के द्वारा परीक्षा सम्पन्न हुआ।