एसपी से लगाई गुहार
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौड़ निवासी सकुर अंसारी ने विदेश में फंसे अपने बीमार पुत्र हेतु गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही रमेश चौधरी ने मेरे पुत्र मोख्ताीर अंसारी को फोरमैन की नौकरी के लिए
विदेश भेजा। इसके एवज में 65 हजार रुपए कर्ज लेकर उन्हें दिया। विदेश जाने के बाद वहां पर दूसरे तरह के कार्य में लगा गया। इस कारण मेरा पुत्र बीमार हो गया। बीमार होने के बाद वहां पर ना तो उसका इलाज किया जा रहा है ओर न ही उसे वापस घर ही भेजा जा रहा है।




Recent Comments