सांड़ के हमले से जख्मी रिटायर सेना के जवान की मौत

डोरीगंज : सप्ताह भर पूर्व सनकी साँड़ के हमले मे गंभीर रूप से जख्मी सदर प्रखंड के शिवरहिया गाँव निवासी सेना के रिटायर जवान अवध बिहारी सिंह की मौत हो गई । परिजन के मुताबिक छपरा सदर अस्पताल मे पिछले सप्ताह भर से उन्हे वेन्डिलेटर पर रखा गया गया था जहाँ उनकी स्थिति मे कोई सुधार नही आ रही थी थक हार कर डॉक्टर ने उन्हे घर लेकर जाने की सलाह दी शुक्रवार की सुबह परिजन उन्हे घर लेकर आए जिसके दिन के दोपहर मे उनकी मौत हो गई स्थानीय लोगो के मुताबिक वे 70 साल के थे जिन्हे पांच पुत्र वह दो पुत्रियाँ है सभी विवाहित हो चूके है । 12 वर्ष पूर्व आर्मी से रिटायर हुए थे । जिनकी असामयिक मौत के कारण गाँव मे मातमी सन्नाटे का आलम व्याप्त हो चूका है लोग हर तरफ उनकी मिलनसार व सहयोगी स्वभाव की चर्चा करते हुए नजर आए ।

गौरतलब हो कि उक्त गाँव मे पिछले सप्ताह भर से एक सनकी साँड़ का साया ग्रामीणो पर मौत बनकर मँडरा रहा था जिसके हमले के शिकार दर्जनो लोगो का गांव मे अभी ईलाज चल रहा है जिसमे रिटायर जवान अवध बिहारी सिंह को छाती पीठ और पेट के साथ सिर मे गंभीर चोटे आई थी जिसके कारण छपरा सदर अस्पताल मे डॉक्टरो की देख रेख उन्हे गहन चिकित्सा कक्ष मे रखा गया था जहाँ स्थिति मे सुधार की कोई गुंजाइश न देख आखिरकार डॉक्टरो ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए व उन्हे घर भेज दिया । जहाँ आने के बाद उनकी मौत हो गई ।