पंचायतों में पंचायत सेवकों ने लिया योगदान
गुठनी(सिवान) : प्रखंड के सभी 12 पंचायत में नए पंचायत सेवकों ने अपना योगदान कर लिया है। बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया कि नवनाथ मिश्रा को बेलौर, पड़री, और जतौर पंचायत, मो. जावेद को पश्चमी गुठनी और सोनहुला पंचायत, बच्चा राय को चिताखाल और बिसवार पंचायत, राजकिशोर साह को बलुआ, बरपलिया, और पूर्वी गुठनी, जयप्रकाश प्रसाद को सोहगरा और टड़वा खुर्द पंचायत आवंटित किया गया है। बीडीओ ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का इनको निर्देश दिया गया है।