
मढ़ौरा में कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मढ़ौरा(सारण)। रविवार को नगर के धेनुकी चौक के समीप श्रीकृष्ण वेलफेयर सोसायटी ट्रस्ट ने शिक्षा एक संस्कार अभियान को लेकर कार्यालय का शुभारंभ किया।जिसका उद्घाटन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अभिषेक आनंद ने विधिवत पूजा कर किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि व ट्रस्ट के स्टेट प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार पांडे भी उपस्थित थे।उद्घाटन के मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अभिषेक आनंद ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है,ताकि गरीब के बच्चे रोजगार परक शिक्षा अधिक से अधिक हासिल कर सके।उन्होंने बताया कि इसके पूर्व उक्त संस्था का भागलपुर और मुजफ्फरपुर में कार्यालय खुला हुआ है।इस मौके पर स्थानीय शाखा प्रधान वशिष्ठ नारायण साह, डॉ महमद सैफुदिन, आनंद किशोर वर्मा, कृष्णा गुप्ता, राजन कुमार अरुण कुमार राय समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपास्थि थे।




Recent Comments