नवयुवक संघ प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित होगा कल रविवार कों
————————————————————————
रसूलपुर /एकमा(सारण) -एक सप्ताह पूर्व गोवर्धन बिद्यापीठ के प्रांगण में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम कल रसूलपुर स्थित संस्कृत बिद्यालय के प्रांगण में क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य शिक्षाविद की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह पूर्वक घोषित किया जाएगा ।इस आशय की जानकारी अवकाश प्राप्त शिक्षक व परीक्षा नियंत्रण बिमल सिंह व नवयुवक संघ प्रभारी धीरज दूबे ने संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि क्षेत्र के दर्जनों सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के 300 छात्र -छात्राओं को संस्थान की तरफ से “प्रमाण पत्र”के साथ कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा ।इस मौके पर स्थानीय सांसद व बिधायक समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।