दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता खतरनाक स्पीड ब्रेकर
——————————————————–
खतरनाक स्पीड ब्रेकर दे रहे हैं दुर्घटनाओं को आमंत्रण
ロ200 मीटर में 12 स्पीड ब्रेकर बना दबंगो का स्टेटस सिम्बल-
रसूलपुर /एकमा(सारण) -मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक करोड़ रूपये की प्राकलित राशि से रसूलपुर बाजार से धानाडीह गाँव तक निर्मित पीसीसी सड़क पर बने बेतरतीब व खतरनाक स्पीड ब्रेकर जहाँ राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना है वहीं दर्जनों स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं ।रसूलपुर -चैनपुर पथ से जूड़ी लाकठ छपरा व धानाडीह गाँव तक को जाने वाली अप्रोच सड़क पर पीसीसी निर्माण के समय हीं कुछ असमाजिक तत्वों ने अपने अपने दरवाजे के समक्ष संवेदक पर दबाव बनाते हुए बेतरतीब स्पीड ब्रेकर का निर्माण करा दिया जिससे राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।रसूलपुर चैनपुर पथ से दुर्गेश्वरनाथ शिव मंदिर तक तकरीबन दो सौ मीटर की दुरी में आठ से दस इंच उँची व खतरनाक एक दर्जन स्पीड ब्रेकर को पार करने में गिरकर अबतक कई लोग चोटिल हो चूके हैं ।स्थानीय समाजसेवी उमाकान्त कुशवाहा, बिकास कुमार व कुछ गणमान्य लोगों के आग्रह पर एक दो ब्रेकर की उँचाई तो तोड़कर कम कर दी गयी पर अन्य खतरनाक ब्रेकरों को स्पष्ट रूप से नहीं तोड़ा गया जिससे उक्त सड़क से होकर गुजरने वाले आधा दर्जन गाँवों के सैकड़ों लोगों में रोष है।स्थानीय बिधायक का इसी सड़क से रहता है आना जाना।
————————————————————————-
लोगों का कहना है कि स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह का भी रोजाना अपने पैतृक गाँव भजौना इसी रास्ते आना जाना रहता है इसके बावजूद भी उन बेतरतीब व खतरनाक स्पीड ब्रेकरों पर शायद उनकी नजर नहीं पड़ी अबतक।