यज्ञ परिसर में भीड़-भाड़ का फायदा उठा उच्चकों ने तीन महिलओं के गले से सोने की चेन खींच फ़रार

अमनौर : स्थानीय एच आर कॉलेज के पास आयोजित श्री मारुति नन्दन महायज्ञ के अंतिम दिन श्राधालूओ के अत्याधिक भीड़ फायदा उठाते हुये उच्चकों ने तीन महिलाओं का सोने क़ा चेन उड़ा लिया.

बुधवार को यज्ञ के समापन दिवस होने के वजह से यज्ञ परिसर में काफी भीड़ भाड़ था.जिसमें अमनौर हरनारायण पंचायत के उप सरपंच राज मति देवी , अमनौर हरनारायण निवासी अक्षयवट तिवारी की पत्नि जय श्री देवी और एक अन्य महिला के गर्दन से अज्ञात उच्चकों द्वारा सोने का चेन खींच लिया गया.जिसकों लेकर पीड़िता जयश्री देवी व उप सरपंच राजमती देवी ने स्थानीय थाने में जाकर मामलें की शिकायत की हैं.अमनौर पुलिस ने बताया की अज्ञात उच्चकों द्वारा सोनी की चेन खींच फ़रार होने की शिकायत मिली हैं.मामले की जांच की जा रही हैं.




Recent Comments