सिवान :सीएम के दौरे के मद्देनजर डीएम ने किया बलेथा का दौरा
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सिवान : जनवरी के दूसरे सप्ताह में सीएम नीतीश कुमार की संभावित सिवान यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन गांवों में सात निश्चय की योजनाओं के कार्यों को युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार खुद इनकी निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीएम की मर्जी, वे कहीं भी जा सकते हैं, इसलिए सभी चयनित गांवों में काम पूरा कराए जा रहे हैं। इनमें एक गोरेयाकोठी का भिट्ठी, दूसरा हुसेनगंज प्रखंड का जमालहाता तथा तीसरा सदर प्रखंड का बालचंद हाता गांव है। जिलाधिकारी ने मंगलवार की शाम बालचंद हाता गांव का दौरा कर दलित एवं महादलित बस्ती की स्थिति देखी। हर घर नल जल, पक्की गली नाली सहित अन्य योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तीनों गांवों में तेजी से गुणवत्ता के साथ काम हो रहा है।




Recent Comments