किसानों कों छः हजार रूपये प्रति वर्ष अनुदान राशि देने का बजट मे प्रवधान लाकर मोदी सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाया हैं -शैलेंद्र सेंगर

छपरा : शनिवार कों स्थानीय सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने मोदी सरकार के 2019 के अंतरिम बजट में किसानों के हित मे पेश बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेस कर विस्तृत जानकरी दी.जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा 6000 के वार्षिक अनुदान देने का प्रवधान क्रांतिकारी कदम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह तेलंगाना, उड़ीसा और झारखंड की सरकारें किसानों को प्रति हेक्टेयर सहायता राशि देती हैं, उसी तरह अन्य सरकारें भी दें। इसके लिए केंद्र सरकार दबाव बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के 99 फीसदी किसान इस योजना के दायरे में आ जाएंगे क्योंकि दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार के लोगों के पास कम जमीन है। वहीं कामगारों के पेंशन स्कीम में भी खेतिहर मजदूर आ सकेंगे और बुजुर्ग होने पर उनका जीवन सुलभ ढंग से बीत सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अटल पेंशन योजना में पंजीकृत मजदूर भी इसका लाभ ले सकेंगे। इस योजना से 10 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। आयुष्मान योजना की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों का इसके तहत अब तक इलाज हुआ जिसमें उन्हें 30 करोड़ का लाभ मिला। अगले वर्ष इस संख्या में बढ़ोतरी होगी और गरीबों को इस स्कीम का फायदा होगा। कामधेनु योजना से पशुओं को बढ़ावा मिलेगा जिससे लोगों को गाय पालन के प्रति रुझान बढ़ेगा। इसी तरह मत्स्य और गौ पालन करने वाले को लोन में 2 फीसदी का लाभ मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन भी मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, मदन सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।