अमनौर।प्रखंड के अपहर पंचायत अंतर्गत  खरीदहां यादव टोला वार्ड नम्बर -14 में नल -जल योजना कार्य में गड़बड़ी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया . शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे अमरेश कुमार राय,देव भगवान राय ,सोनू कुमार , विनोद राय, रामदयाल राय , जादू राय ,बहारण राय , जितेंद्र राय , चन्दन राय , गुड्डू राय , शंकर राय , राजमोहन राय  व पुरुषोत्तम पाण्डेय ,बबलू कुमार राय आदि लोगों  का कहना था कि  सरकार के लाखों रूपये खर्च के बावजूद  लोगों को नल का जल नसीब नहीं हो सका. इस योजना में ब्यापक पैमानै पर गड़बड़ी की गयी है. नलजल योजना के तहत टंकी बन गये व पाइपे भी बिछ गयी है, पाइप व नलके भी लगाये गए हैं. परंतु जब पंप चलते हैं तो जगह -जगह पाइप फटे होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगते है .वहीं  वार्ड क्षेत्र के भूमिहार टोला में तो अभी तक पाइप भी नहीं बिछाये गये है . कार्य आधा -अधुरा छोड़ दी गयी है . जबकि कार्य पूर्ण दिखाकर राशि का बंदरबाट कर लिया गया है . सरकार के इस योजना पर लगभग 15 से18 लाख की राशि खर्च की गयी है .  फिर भी  हमलोग नल के स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इसको लेकर कई बार वार्ड व मुखिया सहित तकनीकि जेई तक  इसकी शिकायत की गई है मगर आजतक किसी ने  इसके सुधार के लिए कोई पहल नहीं किया. इधर वार्ड सदस्य मोतीलाल राय ने इस  आरोप बेबुनियाद बताया. कहा कि कार्य पूर्ण है. लोगों के घरो में जल आपूर्ति की जाती है .