अनियमितता को ले ग्रामीणों ने किया हंगामा
#परवेज अख्तर/सिवान,
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के भरौली पंचायत के वार्ड नंबर 12 में नल जल योजना तथा शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वार्ड में आजतक न शौचालय का निर्माण हुआ और न ही नल जल योजना का कार्य धरातल पर उतरा। वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव तथा बीडीओ के मिलीभगत से सभी योजनाएं कागज में सिमट कर रह गई है तथा योजनाओं का पैसा उठा लिया गया। ग्रामीण सुनील यादव, रवींद्र यादव तथा गीता देवी ने आरोप लगाया कि वार्ड में मात्र एक शौचालय का निर्माण हुआ है जबकि बीडीओ ने पूरे पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया है। ग्रामीण रमेश यादव ने कहा कि सरकार के सारी योजनाओं का वार्ड में बंदरबांट हो गया है। नल जल से एक बूंद भी पानी किसी व्यक्ति के घर नहीं पहुंचा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेमचंद राम एवं प्रमोद कुमार मांझी गांव के सिपाही राम के पुत्र की बरात बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मंदिर के पास एसएच 73 पर अज्ञात वाहन
की टक्कर लगने से प्रेमचंद राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।




Recent Comments