समाजसेवी की पुण्यतिथि पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन -:
—————————————————————-
#खेल समाज मे प्रेम और समरसता लाता है : विरेन्द्र नारायण
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)
“”””””””””
खेल का मैदान वह जगह है जहां से कुछ सिखने का मौका मिलता है।
उक्त बातें राजेन्द्र राय के पुण्य तिथि पर आयोजित राजेन्द्र राय
मेमोरियल बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के दौरान सदर प्रखंड के तीनमहुआ में
विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण ने शिल्ड वितरण समारोह के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि बिना खेले पढा नही जा सकता है। खेल द्वारा आपसी भाईचारा,प्रेम तथा समाज में समरसता का भाव जागृत होता है। वहीं मढौरा विधायक जितेन्द्र राय ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों के प्रति अपने उद्बोधन में कहा कि आज के खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे है।

उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीम को पूरी लगन से खेलने की सलाह दी और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की शुभकामना दी। एक दिवसीय बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों के बीच नवादा बनाम छपरा के मैच में नवादा 2-0 से विजय घोषित की गयी जबकि पुुरूष बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में न्यू छपरा स्पोर्टिंग क्लब बनाम श्यामचक के बीच हुए मुकाबले में छपरा ने श्यामचक को 3-1 से पराजित किया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर संजीवनी के डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. उदय कुमार पाठक, धु्रव पांडेय, राजद के वरीष्ठ नेता राम बाबू प्रसाद, राजद के प्रखंड अध्यक्ष शंभु राय, पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अमरनाथ राय देवेशनाथ दीक्षित, मनोज संकल्प, ई. संजय राय, संजीव कुमार सिंह, राहुल महेता, अशोक राय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। संचालन रिबेल के विक्की
आनंद तथा धन्यवाद ज्ञापन जयगणेश पांडेय ने किया तथा स्वागत भाषण कृष्णा एंड कृष्णा के एमडी श्वेतांक राय पप्पू ने किया।