सोनपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान 7 वीर सपूत में से एक अमर शहीद राजेन्द्र सिंह ने सन 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन  मे पटना स्थित सचिवालय पर युनियन बैक का झंडा उतार कर अपने देश का तिरंगा झंडा फहराने के दौरान ब्रिटिश हुकमरानो के द्वारा चलाए गये गोली अपने सीने पर खाकर जान कुर्बान कर देने वाले में से एक रहे सारण जिले के नयागांव के बनबारी चक गाँव के मात्र 18 वर्ष के उम्र में वीर सपूत शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह की 84वां पुण्य तिथि मंगलवार के नयागाव स्टेशन परिसर स्थित शहीद राजेंद्र सिंह की स्मारक स्थल पर सोनपुर भाजपा पश्चिमी मंडल के पुर्व मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया के नेतृत्व मे स्थानीय जनप्रतिनिधियो व राजनीतिक कार्यकर्ताओ के गरिमामय मौजूदगी मे मनाई गयी।उपस्थित नेताओ व कार्यकर्ताओ ने बारी बारी से शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमण किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।भाजपा नेता रवि रंजन सिंह सोनु ने कहा कि
शहीद राजेंद्र सिंह का जन्म 5 दिसंबर 1924 को हुआ। कम उम्र में ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदार
शुरू कर दी। 11 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के आह्वान पर पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने पहुंचे। उस दिन सुबह से ही अशोक राजपथ और बांकीपुर इलाका आजादी के नारों से गूंज रहा था। हजारों छात्र जुलूस में
शामिल होकर सचिवालय की ओर बढ़े, जहां अंग्रेजी शासन ने गेट बंद कर दिए थे।
छात्रों के अंदर प्रवेश करने पर घुड़सवार सैनिकों ने उन्हें कुचलने की कोशिश की, लेकिन वे रुकने को तैयार नहीं थे। तत्कालीन जिलाधिकारी मिस्टर आर्चर ने गोली चलाने का आदेश दे दिया। सबसे पहले 14 वर्षीय देवीपद चौधरी को गोली लगी, लेकिन उन्होंने तिरंगा अपने साथियों को थमा दिया। इसी क्रम में राजेन्द्र सिंह के सीने में भी गोली लगी और वे शहीद हो गए। वे पटना सचिवालय के सामने स्थित ‘सात शहीद’ की मूर्तियों में अमर हैं।जो हम सबो के लिए प्रेरणादायी है।.शहीद राजेंद्र सिंह का जन्म रसुलपुर के बनवारचक निवासी शिवनारायण सिंह माता जीरा देवी के घर हुआ था। उनकी धर्म पत्नी का नाम सुरेश देवी थी।जिनकी शादी 03 मई 1942 को अर्थात दो महिने पहले हुई थी। उनकी शहादत के बाद पत्नी सुरेश देवी ने पूरी जिंदगी पति की याद में गुजार दी और 2021 में उनका निधन हुआ।
इस मौके पर सारण जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह,कृष्णा राम, राजीव कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह,पुर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिया, मुकेश कुमार सिंह, मंडल महामंत्री अनील सिंह, रवि रंजन सिंह सोनु,अरूण कुमार सिंह  संतोष पटेल राजकुमार माझी जदयु के वरिष्ठ नेता बिगन सहनी,रसुलपुर सरपंच प्रदीप ठाकुर,पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रेम श्रीवास्तव, हरिनारायण सिंह,सुरेश कुमार सिंह, राजद नेता  मोहन साह, भाजपा नेता अभय कुमार ओझा, मनोरंजन कुमार पटेल, ठाकुर संजीव व अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।