ग्रामीणों ने नल जल योजना मे धांधली को ले वार्ड सदस्य पर बीडीओ से कार्यवाई की मांग की -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के डुमरी पंचायत के वार्ड नम्बर 2 के वासियों ने सदर बीडीओ को एक आवेदन देकर वार्ड सदस्य पर नल जल योजना मे धांधली करने एवं अन्य योजनाओं मे अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की माँग की है ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वार्ड नम्बर दो के वार्ड सदस्य कामेश्वर लाल द्वारा नल जल योजना मे मनमाने ढ़ग से आधा अधुरा कार्य कराया गया है और बड़े पैमाने पर सरकारी पैसों की बंदरबाट की जा रही है साथ ही डीजल अनुदान के फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए भी अवैध वसूली की जा रही है और विरोध करने पर उनके द्वारा अनुशंसा नही करने की धमकी दी जाती है । उनके द्वारा किसी भी छोटे बड़े कामों के लिए कीमत की माँग की जाती है ।
वार्ड वासियों ने इसके लिए सदर बीडीओ से जाँच कर वार्ड सदस्य पर सख्त कार्यवाई करने की माँग की है ।
आवेदन देने वालो मे मुख्य रुप से पुर्व सरपंच कृष्णा राय , रामबाबु राय , देवेन्द्र राय , कमलेश कुमार , मीरा देवी , प्रकाश राय , मुन्ना राय सहित दर्जनों लोग शामिल है ।