दैनिक खोज खबर/सारण/छपरा। यूथ ब्रिगेड बिहार ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सारण जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। संगठन की ओर से राजेश पाण्डेय जी, प्रदेश प्रवक्ता, यूथ ब्रिगेड बिहार; संतोष सिंह जी, जिला अध्यक्ष, सारण; दीपक कुमार सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष, सारण; एवं सुनील गिरी जी, जिला महासचिव, सारण को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

संगठन ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी युवाओं को संगठन से जोड़ने, युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजेश पाण्डेय ने सरकार से युवा आयोग को लेकर मांगा जवाब

यूथ ब्रिगेड बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाण्डेय जी ने कहा कि बिहार के युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि 8 जुलाई 2025 को बिहार कैबिनेट द्वारा युवा आयोग के गठन को मंजूरी दिए जाने के बाद अब सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आयोग को पूरी तरह सक्रिय करने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।

राजेश पाण्डेय ने कहा कि “जब बिहार सरकार ने युवा आयोग के गठन को कैबिनेट से मंजूरी दे दी थी, तो अब तक आयोग को पूरी तरह सक्रिय क्यों नहीं किया गया? अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और पलायन जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में युवा आयोग केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे धरातल पर सक्रिय होकर युवाओं की समस्याओं की सुनवाई और समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

सरकार से प्रमुख मांग

राजेश पाण्डेय ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि:

  • युवा आयोग के गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।
  • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की स्थिति सार्वजनिक की जाए।
  • आयोग को प्रभावी एवं नियमित रूप से सक्रिय किया जाए।
  • युवाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए जिला स्तर तक व्यवस्था विकसित की जाए।
  • रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े मामलों पर आयोग द्वारा ठोस पहल की जाए।
  • आयोग के निर्णयों और कार्यों की प्रगति की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड बिहार का उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूत करना और उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। संगठन आने वाले समय में युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

यूथ ब्रिगेड बिहार ने संतोष सिंह जी, जिला अध्यक्ष सारण; दीपक कुमार सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष सारण; एवं सुनील गिरी जी, जिला महासचिव सारण सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अपना योगदान देंगे।

जारीकर्ता:
यूथ ब्रिगेड बिहार
सारण जिला