
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह ने की.इसमें क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तीन मुख्य एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक की शुरुआत में पिछली कैबिनेट बैठक के प्रस्तावों की संपुष्टि की गई. इसके बाद जनहित से जुड़ी विभिन्न नई योजनाओं को धरातल पर उतारने और उनकी प्रशासनिक स्वीकृति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘जेम पोर्टल’ के माध्यम से आमंत्रित निविदाओं की प्रशासनिक स्वीकृति पर भी मुहर लगाई गई, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र के अनुसार, इन फैसलों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अधिक दक्षता आएगी. साथ ही, सभी स्वीकृत योजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी होकर सीधे जनता तक पहुंच सकेंगी. बैठक में उप मुख्य पार्षद धीरज कुमार के अलावा कैबिनेट सदस्य चितरंजन सिंह, पुष्पा देवी और बबलू कुमार उपस्थित रहे.




Recent Comments