
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय चीनी मिल कॉलोनी स्थित भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के आवासीय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ‘गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस धार्मिक एवं वैचारिक अनुष्ठान का संयोजन जिला प्रचारक महेश जी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज के वंदन के साथ हुआ। इसके उपरांत, संघ की परंपरा के अनुसार उपस्थित स्वयंसेवकों और संघ की विचारधारा से जुड़े गणमान्य लोगों ने ससम्मान अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की.इस अवसर पर जिला प्रचारक महेश जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और संस्कारों की एक जीवंत पाठशाला है. उन्होंने सभी से संघ के उच्च विचारों और सिद्धांतों को अपनी दैनिक जीवन पद्धति के रूप में अपनाने की पुरज़ोर अपील की, ताकि एक सशक्त और अनुशासित समाज का निर्माण हो सके. कार्यक्रम आयोजक व भाजपा कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं.इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. प्रमुख रूप से बलबीर सिंह, राकेश सिंह उजाला, मिट्ठू महतो, ललन जायसवाल, सतीश सिंह और सिकंदर राय सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल हुए और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.





Recent Comments