मढ़ौरा(सारण):
थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में शुक्रवार की देर रात दरवाजे से एक गाय गाय खोलने का प्रयास करते एक युवक को ग्रामिणो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । गिरफ्तार युवक अमनौर गोसा खाप निवासी अनिल गिरि का पुत्र अमित गिरि बताया गया है । मिलि जानकारी के अनुसार युवक दामोदरपुर निवासी बिमल सिंह के दरवाजे से गाय खोलकर चुराने का प्रयास कर रहा था तभी घरवालों की निंद खुल गयी और हल्ला करने पर जुटे ग्रामिणों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनायी कर दी । बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया ।




Recent Comments