पानापुर (सारण )

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बीडीओ आनंद पांडेय की अगुआई में तिरंगा रैली निकाली गयी. इस रैली में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया.तिरंगा रैली प्रखंड कार्यालय से गांधी चौक होते हुए पानापुर तक गयी. इस दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाये एवं लोगों को इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया.इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को देश के प्रति सम्मान,गौरव, एकता एवं देशभक्ति की भावना विकसित करना है.बीडीओ ने आमलोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की. तिरंगा रैली में बीडीओ आनंद पांडेय, बीपीआरओ अजय कुमार, बीइओ धीरेन्द्र प्रसाद, मुखिया नेमा सिंह, जलेश्वर मांझी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं शामिल थे.